ग्रामीणों में बढ़ी सर्प संरक्षण की जागरूकता, 6 फीट लंबे अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू
नमस्ते कोरबा :- नोवा नेचर और वन विभाग की जागरूकता मुहिम का असर अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। सतरंगा रोड स्थित ग्राम जाम बहार में एक ग्रामीण के घर में घुसे करीब 6 फीट लंबे अहिराज सांप को ग्रामीणों ने मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों को सर्प संरक्षण और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी गई।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि मीडिया और जनजागरूकता के कारण लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है और अब अधिक लोग वन्यजीवों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को सूचना दे रहे हैं।
रेस्क्यू हेल्पलाइन: 8817534455, 7999622151
Read more :- डिप्टी सीएम अरुण साव के सामने पूर्व मंत्री जयसिंह का सीधा सवाल,”ढाई साल की ढाई उपलब्धियां गिना दीजिए”









