मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन में शोकसभा के बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक निकलेगी रैली

Must Read

 मासूम भव्या को न्याय दिलाने कोरबा प्रेस क्लब आज निकलेगा कैंडल मार्च, तिलक भवन  से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक निकलेगी रैली

नमस्ते कोरबा।रजगामार में सात वर्षीय मासूम भव्या जोशी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना से आक्रोशित कोरबा प्रेस क्लब ने आज 24 अक्टूबर को शोकसभा एवं कैंडल मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और मामले की त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तिलक भवन, कोरबा में शोकसभा के साथ शुरू होगा। इसके बाद तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। प्रेस क्लब ने जिले के पत्रकारों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मासूम को न्याय दिलाने की मुहिम में सहभागी बनने की अपील की है।

इस आयोजन के जरिए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई जाएगी।

Read more :- Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में CSP कोरबा ने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे शहर के मार्ग, विकास...

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से...

More Articles Like This

- Advertisement -