निगम ने कसी अतिक्रमण पर लगाम, सभी जोनों में नोडल अधिकारी नियुक्त,प्रिंस सिंह बने सहायक नोडल अधिकारी

Must Read

निगम ने कसी अतिक्रमण पर लगाम, सभी जोनों में नोडल अधिकारी नियुक्त,प्रिंस सिंह बने सहायक नोडल अधिकारी

 

नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। निगम आयुक्त द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश के तहत होल्डिंग्स एवं अतिक्रमण शाखा में अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी जोनों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को होल्डिंग्स एवं अतिक्रमण शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक अभियंता सोमनाथ डेहरे को सहायक अभियंता, राजस्व उपनिरीक्षक प्रिंस सिंह को सहायक नोडल अधिकारी तथा कृष्ण कुमार राठौर को सहायक ग्रेड-03 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी अपने नियमित कार्यों के साथ अतिक्रमण एवं होल्डिंग्स शाखा से जुड़े कार्यों का भी संपादन करेंगे।

निगम ने कोरबा, परिवहन नगर, कोसाबाड़ी, पं. रविशंकर शुक्ल नगर, बालको, दर्री और सर्वमंगला जोन में अलग-अलग नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर जोन स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र निराकरण हो सके।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी आएगी, जवाबदेही तय होगी और शहर में अवैध कब्जों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शिकायतों के निपटारे में भी सुधार होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Read more :- डिप्टी सीएम अरुण साव के सामने पूर्व मंत्री जयसिंह का सीधा सवाल,”ढाई साल की ढाई उपलब्धियां गिना दीजिए”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -