कोरबा ब्रेकिंग : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार; 6 से अधिक घायल

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार; 6 से अधिक घायल

नमस्ते कोरबा : कोरबा–चांपा हाईवे पर उरगा थाना क्षेत्र के नवलपुर के पास शनिवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई जिसकी चपेट में आने से छह से अधिक लोग घायल हो गए।

नवलपुर के पास कोरबा–चांपा हाईवे पर हादसों से मची अफरातफरी, सड़क पर मारपीट से तनाव

लगातार दो हादसों के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच सड़क पर मारपीट की घटना भी हुई जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। घायलों को लेकर लोग परेशान नजर आए।

क्षेत्र में इन दिनों दशहरा पर्व के आयोजन जारी हैं। इसके चलते कई स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है और सड़कों पर आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में हाईवे पर हुए इस हादसे ने लोगों को दहला दिया। घटना के बाद मौके पर स्थिति को लेकर लोगों में चर्चा बनी रही।

खबर पर अपडेट जारी है

Read more :- कोरबा प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग, आरोपी को फांसी देने उठी आवाज

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग, आरोपी को फांसी देने उठी आवाज

कोरबा प्रेस क्लब के कैंडल मार्च में मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग, आरोपी को फांसी देने उठी...

More Articles Like This

- Advertisement -