पंप हाउस में 300 ट्रैक्टर अवैध रेत भंडारण! खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
नमस्ते कोरबा। जिला मुख्यालय से लगे पंप हाउस वार्ड क्रमांक-16 में अवैध रेत भंडारण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसईसीएल कॉलोनी के तीन स्थानों पर करीब 300 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण किया गया है, लेकिन अब तक खनिज विभाग की कार्रवाई यहां नहीं पहुंची है।

रहवासियों का कहना है कि रेत से लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से अवैध भंडारण को तत्काल हटाने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में खनिज विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Read more :- डिप्टी सीएम अरुण साव के सामने पूर्व मंत्री जयसिंह का सीधा सवाल,”ढाई साल की ढाई उपलब्धियां गिना दीजिए”










