कोरबा में आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की डाल गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Must Read

कोरबा में आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की डाल गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

नमस्ते कोरबा :- जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव के बाईसेमर मोहल्ले में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज आंधी, तूफान और बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों की अचानक गिरी भारी डाल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कमलेश (18 वर्ष), दिनेश तिर्की (17 वर्ष) और शिवराम टेकाम (14 वर्ष) बारिश से बचने के लिए पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज हवा के कारण पेड़ की भारी-भरकम डाल टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ी।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और तीनों को गंभीर हालत में पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही कमलेश ने दम तोड़ दिया, जबकि दिनेश और शिवराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों मृतक बाईसेमर चोरकाडांड, ग्राम पंचायत पहाड़गांव के निवासी थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसीलदार श्री मांडवी भी पहुंचे और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Read more :- अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

थोड़ी देर के बारिश में ही शिवाजी नगर मार्ग बना ‘नर्क’, वर्षों पुरानी समस्या पर अब भी चुप प्रशासन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -