शोक: विजय लाम्बा नहीं रहे,आज दोपहर 1 बजे स्थानीय मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम में अंत्येष्टि
नमस्ते कोरबा। शहर के शांत, सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विज्जू (विजय) लाम्बा,निवासी तुलसी मार्ग,कोरबा का बुधवार को 64 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। विजय लाम्बा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र लाम्बा के छोटे भाई थे। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। कोरबा अंचल में उन्हें मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। लाम्बा परिवार में ही इनकी भाभी का करीब डेढ़ माह पूर्व निधन के पश्चात इस आकस्मिक घटना ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। स्व.विजय लाम्बा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे स्थानीय मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम में किया जाएगा।










