*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..*

Must Read

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..*

*संवाददाता:- सुमित जालान*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही:-* जिले में में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक CUG मोबाइल नंबर 9479191749 जारी किया गया है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि नागरिकों को तत्काल राहत मिल सके। अब यदि किसी भी स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, तो आमजन इस नंबर पर सूचना देकर पुलिस को अवगत करा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और कहीं भी जाम लगने पर तुरंत जानकारी दें, जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को जल्द से जल्द सामान्य कर सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

Read more :- कोरबा के स्थानीय एवं अनुभवी ड्राइवरों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने हेतु पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने CMD SECL को लिखा पत्र

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -