बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Must Read

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

नमस्ते कोरबा – युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान के उपस्थिति में असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा का पुतला दहन कर सरमा के खिलाफ बालको में विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन जिला युवा कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्‍व में किया गया । जिसमें बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्‍सा लिया ।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने असम के मुख्‍य मंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे के खिलाफ की गई अपमानजनक भाषा के प्रयोग के लिए कड़ी निंदा की है । श्री अग्रवाल ने इस बयान को शर्मनाक बताया है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह ने कहा कि बिस्‍वा घबरा गये हैं और डर के कारण कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं ।

विकास सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते रहेगी और जनता के सामने सच्‍चाई लाते रहेगी । सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता देश भक्‍त हैं, जो किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं । जो लोग के देश संसाधनों को बेचने में लगे हैं, उनकी सच्‍चाई सामने आने लगी है

इस अवसर पर पूर्व ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, शशिलता पाण्‍डेय, पुष्‍पा पात्रे, दुर्गा सिंह, सुमेर डालमिया, एफ डी मानिकपुरी, विजय जायसवाल, पार्षद बद्री किरण, डॉ.राम गोपाल कुर्रे, महेन्‍द्र थवाईत(गुड्डु) विवेक श्रीवास, गंगाराम भारद्वाज, देवीदयाल सोनी, पीयुश पांडेय, आर के नामदेव, जगन्‍नाथ थवाईत, रेशम दास, चंद्रमणी, श्रीकांत मांझी, राजीव शर्मा, मनाेज अनंत, मुख्‍तार अली, मिथेश चंद्रा, सायदा खान, प्रमोद डिगस्‍कर, पंचराम आदित्‍य, सुनील निर्मलकर सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Read more :- बालकोनगर में लघु दुकानदारों के समर्थन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कड़ा रुख, प्रबंधन को दी चेतावनी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -