Thursday, February 5, 2026

कोरबा बनाएगा नया इतिहास: गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 6 फरवरी को जुटेगा शहर, 10 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य

Must Read

कोरबा बनाएगा नया इतिहास: गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 6 फरवरी को जुटेगा शहर, 10 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य

नमस्ते कोरबा : ऊर्जाधानी कोरबा एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा “महासंकल्प 2026” के तहत स्वच्छता शपथ पर सामूहिक हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए निगम के पार्षदगण अपने-अपने वार्डों के नागरिकों के साथ सक्रिय सहभागिता देंगे

इस संबंध में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सभापति नूतन सिंह ठाकुर और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम के पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की और सभी से सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने करतल ध्वनि से आयोजन का स्वागत करते हुए कोरबा को वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।

6 फरवरी को घंटाघर से शुरू होगा ऐतिहासिक आयोजन

नगर निगम कोरबा द्वारा 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे घंटाघर से रविशंकर शुक्लनगर मुख्य मार्ग पर वृहद आयोजन रखा गया है। इस दौरान एक घंटे में 10 हजार से अधिक नागरिकों से स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आयोजन के लिए 280 मीटर लंबा बैनर लगाया जाएगा, जिसे बेहतर प्रबंधन के लिए 14 जोन और 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों, वालेंटियर और समन्वयकों की तैनाती रहेगी ताकि निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल किया जा सके।

महापौर का आव्हान हर कठिन लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है कोरबा

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा और यहां के नागरिक हर कठिन लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम हैं। उन्होंने सभी पार्षदों, वार्डवासियों और नागरिकों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर करने और इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने का आव्हान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि 6 फरवरी का दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा।

कोरबावासियों की संकल्प शक्ति से बनेगा रिकॉर्ड

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि महासंकल्प 2026 के प्रथम आयोजन के रूप में यह बड़ा लक्ष्य रखा गया है और कोरबावासियों की संकल्प शक्ति से इसे अवश्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विचार से व्यवहार और फिर चमत्कार की प्रक्रिया ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है, और कोरबा निश्चित रूप से यह चमत्कार करेगा।

सभापति ने कहा कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इसे कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि नगर निगम का यह प्रयास सराहनीय है और ऐसा रिकॉर्ड बनाया जाएगा जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा। बैठक में वरिष्ठ पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी आयोजन का स्वागत करते हुए सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया।

70 सेक्टरों में होगा हस्ताक्षर अभियान

आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए 70 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया, आम नागरिक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस, विभिन्न क्लब, वन विभाग, पुलिस, बैंक, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत मंडल, एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको, महाविद्यालय, विद्यालय, महिला एवं बाल विकास, मितानिन, स्वच्छता दीदी, निगम कर्मचारी और महिला स्वसहायता समूह सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

नगर निगम का मानना है कि कोरबा की एकजुटता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प शहर को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। 6 फरवरी को पूरा कोरबा इस ऐतिहासिक अभियान का साक्षी बनेगा।

Read more :- नल लगे, काग़ज़ पूरे… फिर भी प्यासा गांव परला में ‘हर घर जल’ योजना ज़मीन पर फेल, तीन साल बाद भी नलों में नहीं आया पानी

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड...

More Articles Like This

- Advertisement -