रफ्तार का जुनून बना खतरा,घंटाघर में लक्जरी कार ने तोड़ा डिवाइडर

Must Read

रफ्तार का जुनून बना खतरा,घंटाघर में लक्जरी कार ने तोड़ा डिवाइडर

नमस्ते कोरबा। बुधवार की शाम शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक घंटाघर रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गर्ल्स कॉलेज से निहारिका की ओर जा रही एक लक्जरी कार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में चालक के काबू से बाहर हुई कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई और उसका अगला पहिया कॉन्क्रीट व लोहे के एंगल को पार कर गया।

अचानक हुई इस तेज आवाज से आसपास के ज्वेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के संचालक और अन्य लोग बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन लाखों की कीमत वाली गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित कर सामान्य स्थिति बहाल की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए पूरा क्षेत्र हादसे की आशंका से दहशत में आ गया।

Read more :- ढेंगुरनाला मार्ग पर प्रशासन की नाक के नीचे यातायात नियमों की अनदेखी,नो-एंट्री में राखड़ ट्रेलर बेखौफ दौड़ रहे

शहर की सफाई व्यवस्था की तस्वीर लेकिन कहानी एक ही,ठेका लाखों का काम गिनती के हाथों से

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -