राज्योत्सव का आयोजन 02 से 04 नवंबर तक,उद्योग मंत्री लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Must Read

राज्योत्सव का आयोजन 02 से 04 नवंबर तक,उद्योग मंत्री लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

नमस्ते कोरबा : जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ी लोक गायक दिलीप षड़ंगी, गायिका श्रीमती अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति

कार्यक्रम में 02 नवंबर को शाम 07 बजे से जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी, 03 नवंबर को लोक गायिक श्रीमती अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 04 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें  अरूण जैमिनी, हास्य कवि  चिराग जैन, कवि  शशिकांत यादव, श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार, हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे।

कवि सम्मलेन का भी होगा आयोजन

तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कलाकारों द्वारा देशभक्ति छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुति भी दी जायेगी। कलेक्टर  अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठायें।

Read more :- रफ्तार का जुनून बना खतरा,घंटाघर में लक्जरी कार ने तोड़ा डिवाइडर

ढेंगुरनाला मार्ग पर प्रशासन की नाक के नीचे यातायात नियमों की अनदेखी,नो-एंट्री में राखड़ ट्रेलर बेखौफ दौड़ रहे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -