अभाविप ने शुरू किया मिशन साहसी कार्यक्रम, बेटियों को दी जा रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

Must Read

अभाविप ने शुरू किया मिशन साहसी कार्यक्रम, बेटियों को दी जा रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

नमस्ते कोरबा। भारत में नारियों को शक्ति का रूप माना गया है। यही ध्येय वाक्य लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश की महान नायिका लोकमाता देवी आहिल्या बाई होलकर और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य का स्मरण कराते हुए अभाविप ने जिले की बेटियों को सक्षम और शक्तिशाली करने का बीड़ा उठाया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा जिला इकाई दर्री जमनीपाली के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता देवी आहिल्या बाई होलकर एवं रानी लक्ष्मी बाई जयंती के अवसर पर मिशन साहसी कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्ज करा रही छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। महिलाओं और युवतियों को हर दृष्टि से सक्षम, सजग और सतर्क बनाने के साथ खुद की सुरक्षा में निपुण करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके साथ ही लोकमाता देवी आहिल्या बाई होलकर एवं रानी लक्ष्मी बाई जैसी देश की वीरांगनाओं की संस्कृति से रूबरू कराना भी इस आयोजन के उद्देश्यों में शामिल है।

Read more  :- 50 से अधिक हाथियों की झुंड की तस्वीर आई सामने, थर्मल ड्रोन कैमरा से ली गई तस्वीर 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम 

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम नमस्ते कोरबा। नगर विधायक...

More Articles Like This

- Advertisement -