पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी

Must Read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी

नमस्ते कोरबा :: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली थी। तभी से हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे है।

भारत वर्ष देशभक्तों, संतो, महापुरुषों का जनक है। यहां गांधी, चाणक्य, अम्बेडकर, चंद्रगुप्त, शास्त्री, शिवाजी, राधाकृष्णन, महाराणा प्रताप, सरदार पटेल, तिलक गोखले, मालवीय, आजाद, सुभाष आदि न जाने कितने महापुरुषों ने बढ़-चढ़ कर देश प्रेम का परिचय दिया है।

रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू आदि नारियों ने देश प्रेम में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है। जिससे हमें स्वतंत्रता मिली और आज हम आजाद है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आज भी दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, मजदूर, कारीगर, खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में काम कर देश का गौरव बढ़ाने में महत्ती योगदान दे रहे है। देश को आगे बढ़ाने की भावना से किया गया प्रत्येक कार्य देश भक्ति है, देश प्रेम है।

Read more:- *सामाजिक सद्भावना एवं एकता का संदेश देने तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा दौड़ को किया रवाना*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -