*बड़ी खबर – महापौर के खिलाफ लाया जा सकता है अविश्वास प्रस्ताव, पंचवटी विश्राम गृह में हुई भाजपा पार्षद दल की बैठक*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- आज पंचवटी विश्राम गृह में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई जिसमें भाजपा के 26 पार्षद शामिल हुए सभी पार्षदों ने नगर निगम द्वारा अपने वार्ड में हो रही अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की, भाजपा पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड में विकास कार्य अवरुद्ध है अगर उनके द्वारा वार्ड के विकास से संबंधित कोई प्रस्ताव नगर निगम में दिया जा रहा है तो उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाता है, पार्षद निधि के कार्य एवं अन्य संधारण के कार्य रुके हुए हैं, कार्य की फाइल हो जाती हैं गायब जिससे वार्ड में होने वाले कार्य का अंदाजा लगाया जा सकता है

वार्ड में बिजली,पानी,हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की समस्या,सिटी बस का संचालन, स्वच्छता सहित कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं जिन पर वर्तमान में महापौर और आयुक्त ध्यान नहीं दे रहे हैं, सभी पार्षदों ने एक सुर में कहा कि अगर नगर निगम में स्थिति नहीं सुधरती है तो आने वाले दिनों में एक बड़े आंदोलन के जरिए महापौर और आयुक्त को लोगों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और उन्हें मजबूर किया जाएगा कि बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से कार्य को अंजाम दिलाएं,

महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पार्टी का अंदरूनी मामला है जिस पर पार्टी और संगठन में चर्चा कर आगे की रणनीति जल्द ही तय की जाएगी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -