GPM : *बेलगाम ट्रक ने गौवंश को मारी टक्कर,8 की मौत,अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर हुआ फरार*

Must Read

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले के पथर्रा गांव में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर बैठी गायों को बुरी तरह रौंद दिया। घटना में 8 गायों की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ गौवंश घायल हुए है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाडी लेकर मौके से भागने में सफल रहा। हादसे से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।जानकारी के अनुसार,घटना कोटमी पुलिस चौकी के पथर्रा गांव की है जहां बीती रात तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ गाय ट्रक से टकराकर दूर जा गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कुछ गौवंश घायल हुए है।सुबह जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पशुपालक गायों का शव लेने पहुंचे हैं। फिलहाल मवेशियों को कुचलने वाले ट्रक का पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -