*शहर में आखिर कब लगेगी तेज रफ्तार पर लगाम,अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान डाल रहे हैं खतरे में वाहन चालक*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- महानगरों की तर्ज पर कोरबा के युवाओं में भी वाहन चलाते समय तेज रफ्तार के साथ प्रतिद्वंदिता करने का चलन बढ़ रहा है, इस प्रतिद्वंदिता में अपनी जान के साथ में दूसरों की भी जान आफत में डाल रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज सुबह बुधवारी चौक पर देखने को मिला,

बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ के पास एक चार पहिया वाहन डिवाईडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा का सुखद पहलु यह रहा,कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि दो चार पहिया वाहन आपास में रेस कर रहे थे,उनके इस करतूत के कारण घंटाघर के पास दो लोग बाल बाल बच गए। इतना ही नहीं राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक श्वान को कुचलकर मार डाला,जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर फिल्मी स्टाईल में दो तीन बार गोते खाते हुए पलट गई। हालांकि दूसरी कार और उसका चालक कहां गया इस बात का पता नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला और सीधे अस्पताल में दाखिल कराया।

घंटाघर चौक से बुधवारी बाजार चौक तक कार की स्पीड लगभग 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी जिस पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -