*मशरूम की सब्जी खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी जिला अस्पताल में किया गया दाखिल*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पीड़ितों में दो किशोर भी शामिल हैं। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर दूर पौड़ीबहार में रविवार की सुबह घटी। पौड़ीबहार निवासी शोभराज चौहान के घर रविवार की सुबह मशरूम की सब्जी बनी। सुबह करीब 9 बजे परिवार के सदस्यों ने मशरूम की सब्जी के साथ भोजन किया। खाना खाने के कुछ देर बाद शोभराज चौहान और उनके दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के बाद सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है। बारिश शुरू होते ही वन क्षेत्रों में प्राकृतिक मशरूम उगने लगे हैं। बाजार में भी इनकी आवक शुरू हो गई है। स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण इसकी मांग भी है। जानकारों का कहना है कि जंगल में मिलने वाले कुछ मशरूम जहरीले होते हैं। मशरूम खाने से पहले इनकी अच्छी तरह से जांच परख कर लेनी चाहिए।

https://youtu.be/_6m3E_lVj-U*हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -