*देवभोग मुस्लिम जमात ने उदयपुर हत्याकांड की कड़ी निंदा,दोषियों को कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग**देवभोग जमात ने किया भारत बंद का समर्थन*

Must Read

देवभोग:- राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की घटना को लेकर देवभोग मुस्लिम जमात ने एक प्रेस विज्ञपत्ति जारी कर कड़ी निंदा की है,उन्होंने कहा कि इस्लाम में कभी कत्ल की इजाजत नहीं है,ऐसे लोग समाज को बदनाम करने और दंगा फसाद करवाने की मानसिकता वाले लोग हैं। इन लोगों पर संविधान के अनुरूप सजा मिलना चाहिए। उदयपुर की घटना के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है,जगह- जगह कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है,विरोध करना लाज़मी भी हैं आखिकार कुछ लोगों के वजह से देश में अशांति का माहौल निर्मित होता हैं।

शनिवार को हुए भारत बन्द का समर्थन देवभोग जमात ने भी किया। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कहा कि इस घटना के विपरीत छत्तीसगढ़ में कई बार ऐसा अवसर आया जब हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा की तस्वीर देखने को मिली है।लेकिन कुछ जाहिल मानसिकता के लोगों के वजह से देश मे अशांति माहौल पैदा होता हैं। जमात के सदर शेख हारून ने उदयपुर की घटना पर कहा कि इस तरह की वारदात इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं रखती,हम उस इस्लाम को मानने वाले है,जिसने हमेशा सलामती की तालीम दी हैं,हमारे मोहम्मद पैगंबर ने कभी तलवार नहीं चलाई और न ही इस्लाम में इसकी इजाजत हैं।

*हम हिंदुस्तान के सलामती एवं कामयाबी की दुआ करते हैं*-कन्हैया लाल के हत्यारे को लेकर देवभोग के मोहम्मद फिरोज ने कहा कि जिस नबी के लिए उसने कत्ल किया वो नबी इसकी इजाजत नहीं देता है,न हमारा नबी पत्थर उठाने का इजाजत देता है न किसी के कत्ल करने का इजाजत देता है,हिन्दू समाज हो या मुस्लिम समाज किसी भी समाज में हत्या की इजाजत नहीं है,हम हिन्दुस्तान में रहने वाले संविधान को मानते हैं,हम अपनी दुआओं में हमेशा हिंदुस्तान की कामयाबी और सलामती की दुआ करते हैं।

*युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत*:-देश में बिगड़ते हालात पर देवभोग मुस्लिम जमात के सेक्रेटरी मोहम्मद फिरोज ने कहा कि ये कत्ल करने वाले लोग समाज में भेदभाव बढ़ाने के लिए समाज को बदनाम करने और दंगे फसाद करने के मानसिकता रखते हैं,ऐसे लोग समाज के नहीं होते हैं,इसके लिए हम चाहते हैं ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए युवाओं को सोसिअल मीडिया पर हो रहें भड़काऊ टिप्पणी,एवं विवादित बयानों से दूर रहना चाहिए। जिससे देश में माहौल न खराब हो सकें।

*हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित*

*कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -