*घंटाघर ओपन थिएटर में मनाया गया युवा कांग्रेस का 61 वा स्थापना दिवस*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: 9 अगस्त 2021 को भारतीय युवा कांग्रेस का 61 वा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 9 अगस्त 2021 जिला मुख्यालय घंटाघर कोरबा पर झंडा वंदन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारत केे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शपथ ग्रहण किया गया एवं युवा कांग्रेस संगठन के उद्दश्यों जा अनुसरण करते हुए आगामी समय में संगठन की मजबूती के लिये करबद्ध हुए।
जहाँ मुख्य रूप से उपस्थित रही कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्रीमति सपना चौहान जी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कहा की युवा कांग्रेस वर्षों से कांग्रेस की रीति नीति क़े साथ समन्वय का कार्य करती है एवं समाज क़े हर क्षेत्र में पूरी ऊर्जा क़े साथ युवाओं क़े स्वाभिमान क़े लिए तत्पर रहती है साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश एवं देश क़े सभी युवाओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। युवा नेता शाहनवाज खान ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं को संगठन एवं हर क्षेत्र में उत्साह क़े साथ सामाजिक कार्यों क़े लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष शहजाद आलम , जिला महासचिव नरेन्द्र यादव,क्षितिज गोस्वामी, विवेक श्रीवास, कोरबा विधानसभा अध्यक्ष बृजभूषण प्रसाद,मोनू कुरेसी, अमित सिंह, अंकित श्रीवास्तव, ओम पटेल, मेहताब अली,राज पटेल राजेश यादव ,आदिल मुस्तफा खान, हुल्लास बरेठ, सरफराज खान, आशीष तिवारी, शहरोज खान, सैय्यद खान, सचिन राठौर, दीपक कुमार, वरुण, अजय स्वामी युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -