*राजस्व मंत्री ने किया बुधवारी बाजार में नवनिर्मित पौनी पसारी बाजार का लोकार्पण*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बुधवारी बाजार में पौनी पसारी योजनांतर्गत निगम द्वारा निर्मित पौनी पसारी बाजार का लोकार्पण किया। इस मौके पर कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
     नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना पौनी पसारी योजनांतर्गत  बुधवारी बाजार कोरबा, इतवारी बाजार, मुड़ापार बाजार एवं प्रेमनगर दर्री में पौनी पसारी बाजार का निर्माण करते हुए कुल 75 शेडयुक्त चबूतरें बनाए गए हैं, जिनमें से 15 चबूतरें बुधवारी बाजार में निर्मित हुए हैं। इन बाजारों में शौचालय, पेयजल, लाईट आदि की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बुधवारी बाजार में नवनिर्मित पौनी पसारी बाजार का लोकार्पण किया। उन्होने फीता काटकर एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर पौनी पसारी बाजार हितग्राहियों को सौपा। इस अवसर पर हितग्राहियों को चबूतरों के आबंटन पत्र उन्हें प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा परम्परागत व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने व्यवसाय संचालन हेतु सर्वसुविधायुक्त स्थल उपलब्ध कराने व परम्परागत व्यवसाय को बढ़ावा देने के मद्देनजर पौनी पसारी योजना बनाई गई हैं, इस योजना के अंतर्गत कोरबा में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 04 स्थानों पर  शेडयुक्त चबूतरों का निर्माण कर वहां आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। जिन हितग्राहियों को चबूतरों का आबंटन दिया जा रहा है, उनके जीवकोपार्जन के लिए एक सुविधापूर्ण स्थान प्राप्त होगा। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने योजना के सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला,कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने...

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला,कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर...

More Articles Like This

- Advertisement -