*सब्जी विक्रेता हुई लूट का शिकार,मामला बुधवारी बाजार का*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: अंधेरे पड़े बुधवारी बाजार में एक सब्जी विक्रेता महिला लूट का शिकार हो गई। अज्ञात युवक ने रुपए से भरा थैला लिया और चंपत हो गया घटना सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आने वाले बुधवारी सब्जी बाजार की है। शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे यहां वीआईपी मार्ग की ओर सड़क से लगे पचरा में सब्जी विक्रेता दिल बाई दुकान को बढ़ा रही थी। इस दौरान वह अपने बेटे के आने का इंतजार भी कर रही थी कि यहां एक युवक पहुंचा और दुकान बढ़ाने में मदद की बात कहने लगा, दिल बाई को उक्त युवक भला लगा और सामान समेटने में मदद करने के दौरान जैसे ही दिलबाई का ध्यान भटका वैसे ही युवक ने दिन भर की बिक्री की रकम करीब 3-4 हजार रुपये रखे वाले थैले को उठाया और बाइक सहित भाग निकला। जब तक दिल बाई कुछ समझ पाती वह युवक भाग चुका था। आसपास के चंद सब्जी विक्रेताओं को घटना की जानकारी दिलबाई ने दी।

वीआईपी मार्ग पर स्थित बुधवारी बाजार में समस्याओं का अंबार है।साफ-सफाई बहुत ही कम नजर आती है इसके अलावा पूरे बाजार में अंधेरे का साम्राज्य रहता है। यहां लगाई गई हाई मास्ट लाइट करीब 3 महीने पहले एक-दो दिन जलने के बाद से बंद हो चुकी है। अंधेरे की वजह से असामाजिक तत्वों और शराबियों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग : अवैध रेत उत्खनन से लौट रहे ट्रैक्टर का पलटा पहिया, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्रेकिंग : अवैध रेत उत्खनन से लौट रहे ट्रैक्टर का पलटा पहिया, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -