*मंत्री अमरजीत भगत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मिलने पहुंचे मंत्री और विधायक समेत कांग्रेसी नेता*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. फ्यूल की कमी और खराब मौसम आपात लैंडिंग की वजह बताई जा रही है. कोरबा जिले के बालको स्थित हेलीपेड में पायलट ने हेलीकॉप्टर को उतारा है. मंत्री भगत से मिलने के लिए मंत्री और विधायक समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंच गए

मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री अमरजीत भगत आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. काफी देर मंत्री भगत वहां रुके रहे, उसके बाद दोबारा उसी हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कुमार समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे. जिन्होंने मंत्री भगत से बातचीत की.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे...

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -