एसईसीएल हेलीपेड के पास हुआ हादसा,नशे में धुत्त कार सवार चार युवकों ने 13 वर्षीय बालक को लिया चपेट में,

Must Read

मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल हेलीपेड के पास शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुकान पर बैठे एक 13 वर्षीय बालक रुपेश देवांगन को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। घटना से आक्रोषित लोगों ने कार में सवार दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी वहीं दो भागने में सफल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मानिकपुर चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायल बालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है,वहीं इस हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,880SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में...

Korba breaking - घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए...

More Articles Like This

- Advertisement -