भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया – जिला कांग्रेस के द्वारा

Must Read

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में टी0 पी0 नगर चौक में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भाजपा के नेताओं में मानसिक बौखलाहट आ गई है जिससे उलूल-जलूल बातें कर रही है। बस्तर में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाना इसका प्रमाण है।


सभापति श्यामसुंदर सोनी जी ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल पर जिस तरह से थूक जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है उसकी कड़ी निंदा करता हूॅ। प्रदेश की जनता ने ये सरकार बनाया है जिसका भाजपा ने अपमान किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरन्देश्वरी का बयान छत्तीसगढ़वासियों का अपमान है जिस सरकार को प्रदेश की जनता ने चुना है उसी सरकार को थुक से बहा देने की बात कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दे रही है।


पूर्व सभापति एवं कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के निवासियों की कोई चिंता नही है वे विवादित बयान देकर चर्चा मंे बने रहने की अति महोत्वाकांक्षी महिला नेत्री है।


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तीन दिनों के चिंतन शिविर में सार बात तो कुछ निकला नही सब अपनी प्रतिष्ठा बचाने के फिराक में ढोंग करते रहे। कोई अशोभनीय बयान देते रहे तो बुछ आदिवासी नृत्य का ढोंग करते देखें गये। इस शिविर से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।


जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा टी पी नगर चौक में आयोजित पुलता दहन कार्यक्रम में पार्षद रवि चंदेल, अजय जायसवाल, एल्डरमेन एस. मुर्ति, गीता गभेल सहित नितिन चौरसिया, आबिद अख्तर, राजेश यादव, अरवन्दि सिंह, गिरधारी बरेठ, गजानंद साहू, अविनाश बंजारे, कांति सोनी, द्रोपदी तिवारी, मीरा अग्रवाल, नफीसा, मनीषा अग्रवाल, गीता महंत, सपना बनवाल, राजमति यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, मनोज वैष्णव, आशीष तिवारी, आशीक सारथी, रूपेश बैरागी, क्षितिज घोष, गिरिश पवार, राकेश चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -