महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Must Read

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

**शांति देवी मेमोरियल के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, पुराना बस स्टैंड और श्रीराम दरबार में किया भगवान श्रीराम का पूजन**

नमस्ते कोरबा- शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर में शांति देवी मेमोरियल, कोरबा के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गम पहाड़ी मार्ग की चुनौतियों के बावजूद हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, विजयादशमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड एवं श्रीराम दरबार में आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीराम का पूजन किया।

चैतुरगढ़ में आयोजित भंडारे में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने परिवार के साथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

घने वन क्षेत्र और दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर स्थित मंदिर तक खाद्य सामग्री एवं आवश्यक संसाधन पहुंचाकर हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित इंतजाम किए।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। वहीं, जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में इतने बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है। सांसद ज्योत्सना महंत ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

**विजयादशमी पर रावण दहन में हुए शामिल**

विजयादशमी के अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने पुराना बस स्टैंड और श्रीराम दरबार में आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने प्रदेश और कोरबा की जनता के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Read more –कोरबा ब्रेकिंग – रावण दहन के बाद खूनी विवाद, चाकू से गोदकर युवक की हत्या,रातभर चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन; तीन आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश जारी 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव नमस्ते कोरबा  । विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान...

More Articles Like This

- Advertisement -