महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय 

Must Read

महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय

नमस्ते कोरबा :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है और इसे आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित चर्चा के दौरान अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ होती, तो वर्तमान सीटों के आधार पर ही आरक्षण लागू किया जा सकता था। लेकिन परिसीमन और जनगणना की शर्त जोड़कर इसे जानबूझकर लंबित रखने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसके अधूरे और भ्रामक स्वरूप का विरोध कर रही है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून में ओबीसी और वंचित वर्ग की महिलाओं की अनदेखी की गई है, जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनगणना और परिसीमन की शर्तों के कारण यह कानून तुरंत लागू नहीं हो पाएगा और कई वर्षों तक लटका रह सकता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार ने कोई समयसीमा तय नहीं की है, जिससे संदेह होता है कि इसे जानबूझकर टालने की रणनीति अपनाई जा रही है।

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और देश में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने में पार्टी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, महिला राष्ट्रपति, महिला लोकसभा अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पद कांग्रेस के कार्यकाल में ही मिले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है, तो कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का समर्थन करेगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, शशि अग्रवाल, रेखा त्रिपाठी,सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more :- कोरबा में आंधी-तूफान बना कहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -