पवन अग्रवाल (आरती) बने अग्रवाल समाज की पहली पसंद,अध्यक्ष चुनाव में दिख रहा जबरदस्त जनसमर्थन
नमस्ते कोरबा : अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर इस बार समाज में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन अग्रवाल (आरती) को समाज के हर वर्ग से मिल रहा अपार समर्थन और आशीर्वाद उन्हें एक सशक्त और लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर रहा है। वरिष्ठजनों से लेकर युवाओं तक में उनके प्रति विश्वास और अपनापन साफ नजर आ रहा
पवन अग्रवाल (आरती) का सामाजिक जीवन अनुभव और समर्पण से परिपूर्ण रहा है। वे पूर्व में अग्रवाल सभा के सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, जहां उन्होंने पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के सचिव के रूप में उन्होंने समाज के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।
चुनावी माहौल में खास बात यह है कि उनके समर्थन में समाज का हर वर्ग एकजुट नजर आ रहा है। जहां वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन उन्हें मिल रहा है, वहीं युवाओं में उनके नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
अपने विचार व्यक्त करते हुए पवन अग्रवाल (आरती) ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि “सबके साथ, सबके सहयोग से समाज का समग्र विकास” करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि सभी अग्रबंधुओं को साथ लेकर एक भव्य एवं सुसज्जित नए भवन के निर्माण को पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय के उन्नयन, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार तथा सामाजिक संरचनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी सार्थक और उत्कृष्ट कार्य किए जाएंगे, जिससे समाज को नई पहचान मिलेगी।
वर्तमान चुनावी परिदृश्य यह संकेत दे रहा है कि पवन अग्रवाल (आरती) केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि समाज की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्हें मिल रहा व्यापक जनसमर्थन उनके पक्ष में मजबूत माहौल तैयार कर रहा है और आने वाले परिणाम को लेकर समाज में उत्सुकता बनी हुई है।










