बुधवारी बायपास कांड: 6 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा चंद्रमणि,आखिर हार गया,आरोपी अब भी पकड़ से दूर, परिजनों का फूटा गुस्सा

Must Read

बुधवारी बायपास कांड: 6 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा चंद्रमणि,आखिर हार गया,आरोपी अब भी पकड़ से दूर, परिजनों का फूटा गुस्सा

नमस्ते कोरबा :- शहर के बुधवारी बायपास मार्ग पर 6-7 जून की दरमियानी रात हुए सनसनीखेज हमले में गंभीर रूप से घायल सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू की उपचार के दौरान मौत हो गई। रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान छठवें दिन उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घटना की रात बोलेरो वाहन से चंद्रमणि को कुचलकर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। लगातार छह दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

चंद्रमणि की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सामाजिक जनों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को अधिकृत रूप से गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गंभीर वारदात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read more :- शारदा विहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: अटल आवास से अवैध कब्जाधारियों को किया गया बेदखल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक घंटा

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक...

More Articles Like This

- Advertisement -