कोरबा के पसरखेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में 11 फीट किंग कोबरा का रेस्क्यू

Must Read

कोरबा के पसरखेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में 11 फीट किंग कोबरा का रेस्क्यू

नमस्ते कोरबा :- पसरखेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में एक विशालकाय किंग कोबरा के घर में घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब 11 फीट लंबा यह विषैला सर्प अचानक एक मकान में पहुंच गया जिसे देख घर में मौजूद लोग भयभीत होकर बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के निर्देश तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत रेस्क्यू टीम के सदस्यों जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन ने पूरी सावधानी और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद सर्प का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात उसे उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सर्प के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

उल्लेखनीय है कि किंग कोबरा भारत का सबसे लंबा विषैला सर्प है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त है। यह सर्प पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है और अब वे वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग भी कर रहे हैं।

Read more :- बुधवारी बायपास कांड: 6 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा चंद्रमणि,आखिर हार गया,आरोपी अब भी पकड़ से दूर, परिजनों का फूटा गुस्सा

16 जून से खुलेंगे स्कूल पूरे छत्तीसगढ़ में होगा ‘प्रवेश उत्सव’ स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, साफ-सफाई व मरम्मत पर विशेष जोर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को,रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे को लेकर वर्षों से जारी अनदेखी पर भड़का आक्रोश, हजारों लोगों के जुटने...

SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को,रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे को लेकर वर्षों से जारी अनदेखी पर भड़का...

More Articles Like This

- Advertisement -