शारदा विहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: अटल आवास से अवैध कब्जाधारियों को किया गया बेदखल

Must Read

शारदा विहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: अटल आवास से अवैध कब्जाधारियों को किया गया बेदखल

नमस्ते कोरबा :- शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ कोरबा नगर निगम और प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को शारदा विहार कॉलोनी स्थित अटल आवास में निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे कब्जाधारियों को बेदखल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल आवास के कुछ मकान पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। नगर निगम द्वारा संबंधित कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लगातार चेतावनी के बावजूद उन्होंने निर्देशों की अनदेखी की।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने मानिकपुर पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई और कब्जाधारियों को बाहर निकालते हुए मकान को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों का सामान भी बाहर निकाला गया।

पूरी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Read more :- कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा : भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -