कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कोरबा में उग्र विरोध, टीपी नगर चौक पर सरकार का पुतला फूंका

Must Read

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कोरबा में उग्र विरोध, टीपी नगर चौक पर सरकार का पुतला फूंका

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, एनएसयूआई के बृजेश यादव तथा युवा कांग्रेस के रुपेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कोरबा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व एवं आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा, शहर एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर चौक पर एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, एनएसयूआई व युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरी, सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान टीपी नगर चौक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा ग्रामीण इकाई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read more :- देर शाम एमपी नगर में दो कारों की भिड़ंत, नशे में ड्राइविंग का संदेह; पति-पत्नी घायल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

देर शाम एमपी नगर में दो कारों की भिड़ंत, नशे में ड्राइविंग का संदेह; पति-पत्नी घायल

देर शाम एमपी नगर में दो कारों की भिड़ंत, नशे में ड्राइविंग का संदेह; पति-पत्नी घायल नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -