देर शाम एमपी नगर में दो कारों की भिड़ंत, नशे में ड्राइविंग का संदेह; पति-पत्नी घायल
नमस्ते कोरबा :- शहर के एमपी नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बड़ा सड़क हादसा करा दिया। दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक कार में सवार पंडित रविशंकर शुक्ला नगर निवासी आशीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल एक कार का चालक और उसका साथी हादसे के समय नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और यातायात बाधित हो गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता
संयोगवश घटना के समय सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया सड़क पर जमा भीड़ को हटाया और यातायात को सुचारु कराया।
थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लगातार अभियान चलाने के बाद भी नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों में अपेक्षित कमी नहीं
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है।फिलहाल इस पूरे मामले में लोगों की नजर पुलिस की कार्यवाही पर टिकी हुई है,
घंटाघर चौक से पंडित रविशंकर शुक्ला नगर होकर दादर मार्ग जाने वाले मार्ग पर लगातार हादसे
घंटाघर चौक से पंडित रविशंकर शुक्ला नगर होकर दादर मार्ग जाने वाले मार्ग पर लगातार हादसे सामने आ रहे हैं,कुछ वर्ष पूर्व इसी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई थी तब तत्कालीन महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा सड़क पर ब्रेकर बनाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिया गया था लेकिन उसे पर क्रियान्वयन आज तक नहीं हो सका,
Read more :- *खबर विशेष* :- वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुआ शिक्षा का नया अध्याय, कलेक्टर ने यज्ञ कर कराया शाला प्रवेश









