देश के आठवें सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा, इमली डुग्गु–उरगा रोड पर रोज जाम से जनता बेहाल

Must Read

देश के आठवें सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा, इमली डुग्गु–उरगा रोड पर रोज जाम से जनता बेहाल

नमस्ते कोरबा : देश के आठवें सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा हासिल करने वाले कोरबा में यातायात व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। मानिकपुर खदान के बाहर ट्रेलर ट्रकों की लंबी और बेतरतीब कतारें आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। इमली डुग्गु से उरगा रोड तक प्रतिदिन कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि खदान से कोयला परिवहन करने वाले ट्रेलर सड़क किनारे घंटों खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब स्कूल बसें, दुपहिया वाहन, एंबुलेंस तथा अन्य छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं।

नागरिकों का कहना है कि शहर की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था की अनदेखी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि ट्रकों की पार्किंग और आवागमन के लिए व्यवस्थित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है।

लोगो ने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि मानिकपुर खदान के बाहर ट्रकों की बेतरतीब कतारों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। साथ ही कोयला परिवहन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर इमली डुग्गु–उरगा मार्ग पर सुचारु यातायात सुनिश्चित किया जाए।

Read more :- मां के कंधों पर सवार दिव्यांग बेटी,है एक डॉक्टर बनने का सपना,संघर्ष, ममता और उम्मीद की ऐसी कहानी, जो दिल को छू जाएगी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन*

*बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -