सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 10 बसों पर चालान,एक जब्त,कुल 22,300 रुपए की राशि वसूल की गई।

Must Read

सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 10 बसों पर चालान,एक जब्त,कुल 22,300 रुपए की राशि वसूल की गई।

नमस्ते कोरबा। यात्री बसों में नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग ने बुधवार को सीएसईबी चौक पर सघन जांच अभियान चलाया। परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने बसों को रोककर परमिट, दस्तावेज समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 चालान काटे गए, जिनसे कुल 22,300 रुपए की राशि वसूल की गई। वहीं, एक यात्री बस को जब्त कर परिवहन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया गया।

अचानक हुई कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने संचालकों को सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने और परिवहन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री बसों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read more :- विधायक मरकाम का मोबाइल हैक, WhatsApp से मांगे 76 हजार,पार्सल के नाम पर आया फोन, नंबर हैक होने के बाद परिचितों को भेजे गए पैसे मांगने के मैसेज

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर खदान विस्तार: 25 सितंबर की जनसुनवाई से पहले भू-विस्थापितों का हल्लाबोल

मानिकपुर खदान विस्तार: 25 सितंबर की जनसुनवाई से पहले भू-विस्थापितों का हल्लाबोल नमस्ते कोरबा :- मानिकपुर ओपनकास्ट कोल परियोजना के...

More Articles Like This

- Advertisement -