कटघोरा में MJM हॉस्पिटल का शुभारंभ आज, अब एक छत के नीचे मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी इलाज की सुविधा

Must Read

कटघोरा में MJM हॉस्पिटल का शुभारंभ आज, अब एक छत के नीचे मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी इलाज की सुविधा

11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नए चिकित्सालय का शुभारंभ, ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

नमस्ते कोरबा । बेहतर इलाज के लिए अब कटघोरा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी कुछ कम हो सकेगी। कटघोरा के नवागांव रोड पर मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital) के नवीन मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय की शुरुआत बुधवार, 11 नवंबर को होने जा रही है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी।

नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, सीएमएचओ डॉ. एसएन केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल उपस्थित रहेंगे।

एक ही परिसर में विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक उपचार

अस्पताल में 24 घंटे MBBS डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ MD मेडिसिन विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन की सेवाएं मिलेंगी। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए ICU, आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्राइवेट वार्ड और भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा प्रसव एवं मातृत्व सेवाओं के साथ 24 घंटे फार्मेसी और पैथोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस व्यवस्था से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच, भर्ती, ऑपरेशन और उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकने से राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

कटघोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर बीमारियों और विशेषज्ञ उपचार के लिए अक्सर कोरबा, बिलासपुर और रायपुर जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, गर्भवती माताओं और दुर्घटना में घायल मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। स्थानीय स्तर पर आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से समय और आवागमन की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है।

आज दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ

MJM हॉस्पिटल का शुभारंभ बुधवार 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे नवागांव रोड, कटघोरा में आयोजित समारोह में किया जाएगा। अस्पताल संचालक डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन एवं डॉ. आकांक्षा जैन ने क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Read more :- खबर विशेष : पुण्य कमाने की चाह में वन्यजीवों को इंसानों का मोहताज न बनाएं,सड़क किनारे बंदरों को भोजन कराने की बढ़ती आदत बदल रही उनका व्यवहार, दया के नाम पर प्रकृति के नियमों से न करें खिलवाड़

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

खबर विशेष : पुण्य कमाने की चाह में वन्यजीवों को इंसानों का मोहताज न बनाएं,सड़क किनारे बंदरों को भोजन कराने की बढ़ती आदत बदल...

खबर विशेष : पुण्य कमाने की चाह में वन्यजीवों को इंसानों का मोहताज न बनाएं,सड़क किनारे बंदरों को भोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -