ट्रेलरों ने थामा कोरबा-चांपा मार्ग,जाम में फंसे पूर्व मंत्री जयसिंह ने पूछा शहर रेंग रहा है,विधायक देवांगन जी कब होगा इस समस्या का समाधान

Must Read

ट्रेलरों ने थामा कोरबा-चांपा मार्ग,जाम में फंसे पूर्व मंत्री जयसिंह ने पूछा शहर रेंग रहा है,विधायक देवांगन जी कब होगा इस समस्या का समाधान

नमस्ते कोरबा :- कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर लगे जाम में एक कार्यक्रम में जा रहे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी फंस गए। सड़क पर खड़े सैकड़ों ट्रेलरों को देखकर उन्होंने सीधे सरकार और स्थानीय विधायक और मंत्री लखनलाल देवांगन पर निशाना साधा। बोले शहर का मुख्य मार्ग जाम है लोग परेशान हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन को इसकी चिंता तक नहीं है।

‘हमारे समय बनी सड़कों के बाद नया क्या हुआ?’

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में शहर में कई सड़कें बनीं लेकिन उसके बाद विकास कार्यों की रफ्तार थम गई। उन्होंने भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के लिए कोई बड़ी सड़क स्वीकृति तक नहीं दिलाई जा सकी।

उन्होंने सीतामढ़ी से रिलैक्सीन होटल तक फोरलेन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसकी स्वीकृति उनके कार्यकाल में हुई थी। उस समय के अधिकारियों ने काम रोक दिया था लेकिन मौजूदा विधायक ने इसे आगे बढ़ाने के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

उपमुख्यमंत्री के सामने पूछा था—‘ढाई साल की ढाई उपलब्धियां बताइए’

पूर्व मंत्री ने विधायक लखनलाल देवांगन पर तंज कसते हुए कहा कि एक कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक से पूछा था कि ढाई साल में अपनी ढाई उपलब्धियां गिना दें लेकिन आज तक इसका जवाब नहीं मिला। जाम में फंसे पूर्व मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब कोरबा-चांपा मार्ग पर ट्रेलरों के जमावड़े से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

Read more :- शराब दुकान पर संग्राम : आबकारी मंत्री पर बरसे पूर्व राजस्व मंत्री बोले- गरीबों का दर्द नहीं, सिर्फ पैसों से मतलब

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक घंटा

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक...

More Articles Like This

- Advertisement -