शराब दुकान पर संग्राम : आबकारी मंत्री पर बरसे पूर्व राजस्व मंत्री बोले- गरीबों का दर्द नहीं, सिर्फ पैसों से मतलब

Must Read

शराब दुकान पर संग्राम : आबकारी मंत्री पर बरसे पूर्व राजस्व मंत्री बोले- गरीबों का दर्द नहीं, सिर्फ पैसों से मतलब

नमस्ते कोरबा : ग्राम बरबसपुर में आबकारी विभाग द्वारा नई शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव पर विरोध कर रहे ग्रामवासियों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनके कांग्रेस नेता बरबसपुर पहुंचकर ग्रामवासियों का समर्थन किया । जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जब गांव के लोग शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं तो ऐसे में आबकारी विभाग को जबरन शराब दुकान नहीं खोलना चाहिए। यहॉं पर शराब दुकान के खुलने से ग्राम बरबसपुर सहित रापाखर्रा, भिलाईखुर्द, कर्रानाला सहित आसपास के कई ग्रामों का माहौल बिगड़ सकता है । ये गांव भले ही नगर निगम के शहरी क्षेत्र में आते हैं लेकिन इन गांवों में आज भी ग्रामीण परिवेश के अनुसार जीवन यापन चल रहा है ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इन गांवों के लोग आज भी रोजी मजदूरी और खेती बाड़ी से अपने परिवार का लालन पालन कर रहे हैं । बच्चों की पढ़ाई से लेकर ईलाज तक का खर्च खेती बाड़ी से पूरा होता है। श्री अग्रवाल ने कहा इस शराब दुकान से रामपुर एवं पथर्रीपारा मानसनगर क्षेत्र के लोग पिछले कई वर्षों से परेशान है ।

श्री अग्रवाल ने कहा जब इस दुकान से शहर के आम जनता को परेशानी है और इसका पूरजोर विरोध हो रहा है तो आबकारी विभाग इस दुकान को स्थायी रूप से बंद ही क्यों नहीं कर देता, ‘’ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी‘’ एक दुकान को बंद करने से आबकारी विभाग का खजाना खाली नहीं हो जावेगा ।

बरबसपुर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं विरोध करते हुए धरने पर बैठी थीं । पूर्व मंत्री के पहुंचते ही जयसिंह भैय्या जिंदाबाद के नारे लगे । श्री अग्रवाल ने जिस मकान में शराब दुकान का संचालन किया जाना था, उस मकान मालिक से दूरभाष पर पर चर्चा करने के बाद मकान मालिक ने आष्वस्त किया है कि वह अपना मकान शराब दुकान संचालन के लिए नहीं देगा और इसके लिए वह आबकारी विभाग को लिखित में पत्र भी भेजेगा।

इस संबंध में श्री अग्रवाल ने आबकारी विभाग के एक अधिकारी राकेष राठौर को दूरभाष पर फटकार लगाई और कहा कि यहां शराब दुकान नहीं खोलने देंगे। श्री अग्रवाल ने आबकारी मंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में अवैध शराब एवम् ओव्हर रेटिंग पर शराब की बिक्री निर्वाध जारी है। श्री अग्रवाल ने बताया कि यहाँ विरोध का स्वर बहुत ज्यादा है। श्री अग्रवाल ने ग्रामवासियों से कहा कि वे ग्रामवासियों के साथ हैं और जब – जब उनकी जरूरत होगी वे ग्रामवासियों के साथ खड़े मिलेंगे ।

Read more :- कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर नमस्ते कोरबा। एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, निहारिका...

More Articles Like This

- Advertisement -