कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

Must Read

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

नमस्ते कोरबा :- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने सहित छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर छात्रों ने सुबह करीब 7 बजे कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विधायक की गाड़ी रोककर भी जताया था विरोध

छात्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले वे अपनी समस्याएं लेकर कटघोरा विधायक की गाड़ी के सामने भी बैठ चुके हैं लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को छात्रों को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा।

सूचना पर एसडीएम, कटघोरा पुलिस और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों और परिजनों से चर्चा कर समस्याएं सुनीं। लिखित आश्वासन और कलेक्टर तक शिकायत पहुंचाने के भरोसे के बाद छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।

अब सवाल यह है कि आवासीय विद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल देने के दावों के बीच भोजन और छात्रावास की व्यवस्थाओं में इतनी शिकायतें आखिर क्यों बनी रहीं? प्रशासन की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Read more :- बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटा नाली का स्लैब, मालवाहक वाहन धंसा; करोड़ों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी नमस्ते कोरबा : मिनीमाता हसदेव...

More Articles Like This

- Advertisement -