बारिश के बीच ‘किंग’ का रोमांच… हाईवे पर निकला विशाल किंग कोबरा, एक घंटे तक थमी रहीं सांसें

Must Read

बारिश के बीच ‘किंग’ का रोमांच… हाईवे पर निकला विशाल किंग कोबरा, एक घंटे तक थमी रहीं सांसें

नमस्ते कोरबा :- मानसून की तेज बारिश के साथ कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग पर ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। सड़क पार करता हुआ एक विशालकाय किंग कोबरा अचानक लोगों के सामने आ गया। दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांपों में गिने जाने वाले इस दुर्लभ सर्प को देखते ही राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना कोरबा वन मंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र की है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने तत्काल रेस्क्यू के निर्देश दिए। उपवन मंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि किंग कोबरा मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में मौजूद था, इसलिए उसके किसी वाहन की चपेट में आने या लोगों पर हमला करने की आशंका बनी हुई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के अनुभवी सर्प विशेषज्ञ अविनाश यादव और उनकी टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचते ही टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए लगभग 50 मीटर तक सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

तेज बारिश, घनी झाड़ियों और फिसलन भरी जमीन के बीच करीब एक घंटे तक चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार विशाल किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया। पूरे अभियान के दौरान वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने बेहद संयम और सतर्कता दिखाई। इसके बाद सर्प का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के समीप सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की कि मानसून के दौरान सांपों और अन्य वन्यजीवों का आबादी की ओर आना स्वाभाविक है। ऐसे में उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण और आम लोगों की सुरक्षा, दोनों हमारी प्राथमिकता हैं।

इस अभियान में परिक्षेत्राधिकारी देवदत्त खांडे, अशोक कुमार यादव, वनरक्षक सरोता बंजारे, हरिनारायण बंजारे सहित वन विभाग का अमला और सुरक्षा दल के सदस्य चनेश राठिया, दीपक महंत, पदुमलाल राठिया, सूरज, खगेश राठिया, अजय, सत्येन्द्र, अतुल, उमेश एवं संजू यादव मौजूद रहे।

Read more :- कोयले की धरती पर हरियाली का उत्सव,पहली बारिश में कोरबा ने ओढ़ ली हरियाली की चादर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,740SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश नमस्ते कोरबा : डॉक्टर्स डे के अवसर...

More Articles Like This

- Advertisement -