“शराबबंदी का वादा कांग्रेस का,भाजपा का नहीं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े”

Must Read

“शराबबंदी का वादा कांग्रेस का,भाजपा का नहीं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े”

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद न केवल इस वादे को तोड़ा, बल्कि शराब दुकानों की संख्या भी बढ़ाई। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी शराब की बिक्री जारी रही, जबकि जनता परेशानियों से जूझ रही थी।

कोरबा दौरे के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण—सेवा भारती का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों की स्थिति और उनकी देखभाल की व्यवस्थाओं का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों के साथ चर्चा कर बच्चों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।

इसके साथ ही मंत्री ने महतारी वंदन योजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्राप्त हुई है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

Read more :- कटघोरा के कसनिया में 10 हजार की सुपारी पर गोलीकांड,शूटर समेत तीन धरे गए, देशी कट्टा और बाइक जब्त

Korba breaking : तिलकेजा में उपद्रवियों का तांडव, इक्को वाहन व दो बाइक को आग के हवाले

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -