Korba breaking : तिलकेजा में उपद्रवियों का तांडव, इक्को वाहन व दो बाइक को आग के हवाले

Must Read

Korba breaking : तिलकेजा में उपद्रवियों का तांडव, इक्को वाहन व दो बाइक को आग के हवाले

नमस्ते कोरबा :- उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उपद्रवियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आधी रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने एक इक्को वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगे।

घटना के समय पूरा गांव नींद में था, लेकिन अचानक उठी लपटों और धुएं ने ग्रामीणों को जगा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

पीड़ित वाहन मालिक नरेंद्र उरांव (हरवंश) ने बताया कि इस आगजनी में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यह वारदात गांव में दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है।

Read more :- कटघोरा के कसनिया में 10 हजार की सुपारी पर गोलीकांड,शूटर समेत तीन धरे गए, देशी कट्टा और बाइक जब्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ*

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ* नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -