“नगर निगम की ‘बारिश स्पेशल’ व्यवस्था! सड़क बनी स्विमिंग पूल, बच्चे लगा रहे डुबकी और अधिकारी देख रहे तमाशा?”

Must Read

“नगर निगम की ‘बारिश स्पेशल’ व्यवस्था! सड़क बनी स्विमिंग पूल, बच्चे लगा रहे डुबकी और अधिकारी देख रहे तमाशा?”

नमस्ते कोरबा :- शहर में विकास और बेहतर व्यवस्था के दावे बारिश की कुछ घंटों की झड़ी में ही पानी-पानी हो गए। भारी बारिश के बाद पंडित रविशंकर नगर कॉलोनी की सड़क ने ऐसा रूप लिया कि वहां सड़क कम और स्विमिंग पूल ज्यादा नजर आने लगा। हालात देखकर ऐसा लगा मानो नगर निगम ने सड़क बनाने के बजाय कॉलोनी के बीचों-बीच मुफ्त का वाटर पार्क खोल दिया हो।

जलभराव का आलम यह रहा कि सड़क पर कमर तक पानी भर गया। इसी पानी में बच्चे बेखौफ होकर डुबकी लगाते और मस्ती करते नजर आए। तस्वीर देखने के बाद शायद जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ पल के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएं कि आखिर यह सड़क है या स्विमिंग पूल?

निगम को खबरें दिखीं लेकिन समस्या नहीं दिखी!

हैरानी की बात यह है कि इस जलभराव की समस्या को लेकर लगातार खबरों के माध्यम से नगर निगम का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। तस्वीरें सामने आईं, समस्या बताई गई लोगों की परेशानी दिखाई गई लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

हर बारिश में सड़क डूबती है यातायात प्रभावित होता है और लोगों की परेशानी बढ़ती है। फिर पानी उतरते ही सब कुछ सामान्य मान लिया जाता है। सवाल यह है कि नगर निगम समस्या का समाधान करता है या सिर्फ पानी उतरने का इंतजार करता है?

‘स्विमिंग पूल’ में डुबकी लगाते बच्चे, खतरे से बेखबर

जलभराव के बीच कुछ बच्चे सड़क पर जमा पानी में डुबकी लगाते और मस्ती करते नजर आए। बच्चों के लिए यह भले ही खेल और रोमांच का मौका हो, लेकिन अभिभावकों और जिम्मेदारों के लिए यह तस्वीर गंभीर चिंता का विषय है।अब सवाल सिर्फ पानी निकासी का नहीं, सुरक्षा का है

बारिश के दौरान जलभराव होना प्राकृतिक स्थिति हो सकती है, लेकिन हर बारिश में एक ही जगह कमर तक पानी भरना व्यवस्था की विफलता की ओर इशारा करता है।

Read more :- रात होते ही खतरनाक हो जाता है घंटाघर-शिवाजी नगर मार्ग,सड़क पर गड्ढे और ऊपर अंधेरा

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रात होते ही खतरनाक हो जाता है घंटाघर-शिवाजी नगर मार्ग,सड़क पर गड्ढे और ऊपर अंधेरा

रात होते ही खतरनाक हो जाता है घंटाघर-शिवाजी नगर मार्ग,सड़क पर गड्ढे और ऊपर अंधेरा नमस्ते कोरबा :- शहर के प्रमुख...

More Articles Like This

- Advertisement -