घर के अंदर पहुंचा सर्पराज,डंडा लेकर महिला करती रही अपनी सुरक्षा, जितेंद्र सारथी ने सर्पराज अहिराज को सुरक्षित रेस्क्यु किया

Must Read

घर के अंदर पहुंचा सर्पराज,डंडा लेकर महिला करती रही अपनी सुरक्षा, जितेंद्र सारथी ने सर्पराज अहिराज को सुरक्षित रेस्क्यु किया

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र के ओमपुर बस्ती में सोमवार रात्रि करीब 9 बजे के सूरज कुमार का परिवार सोने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक एक जहरीला सांप उसके घर में घुस गया और दरवाजे के पास आकर बैठ गया। उसकी मां कमरे से बाहर नहीं आ पाई, अंदर कमरे में फंसी महिला एक डंडा लेकर एक किनारे खड़ी हो गई फिर सूरज एवं पड़ोसी ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी।

बिना देरी किए सारथी रजगामार के लिए निकल गए, फिर उस जहरीले सर्पराज अहिराज को सुरक्षित रेस्क्यु किया तब जाकर घर वालों के साथ पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली और जितेंद्र सारथी को धन्यवाद दिया। उसके पश्चात सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने कहा मौसम बदलने के कारण लगातार सांपों का निकलना शुरू हो गया है। जब भी सांप दिखे तो उसको मारें नहीं बल्कि हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें साथ ही सर्प दंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल जाएं।

श्री सारथी ने बताया कि सबसे ज्यादा रेस्क्यु कॉल रात्रि में आ रहे हैं और हम लगातार लोगों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रहे हैं। संपर्क करें- जितेंद्र सारथी

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम

हेल्प लाइन नंबर –

8817534455, 7999622151

Read more :- सड़क किनारे अतिक्रमण करके सामान रखने वाले दुकानदारों के विरुद्ध की जाए कार्यवाहीः कलेक्टर अजीत वसंत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -