“अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश” पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Must Read

“अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश” पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नमस्ते कोरबा :- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की स्थिति धीरे-धीरे “अघोषित आपातकाल” जैसी बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल सलाह देने तक सीमित हो गई है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान पर निशाना साधते हुए कहा कि देशवासियों से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा से बचने, महिलाओं को गैस व खाद्य तेल का उपयोग कम करने और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने जैसी अपीलें “जख्मों पर नमक छिड़कने” जैसी हैं। उनका कहना था कि पिछले दो महीनों से आम जनता पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ तले दब रही है।

अग्रवाल ने कहा कि किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती और उत्पादन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल अपील कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है, जिससे देश में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण लोगों की बचत प्रभावित हो रही है और भविष्य की योजनाएं अधर में लटक गई हैं।

पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन भंडारण को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय संकटों के समय सरकार की तैयारी कमजोर नजर आती है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

अंत में उन्होंने कहा कि अब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाकर आम लोगों को राहत देने की मांग की।

प्रेस वार्ता में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज, अर्चना उपाध्याय, सपना चौहान, श्यामसुंदर सोनी,संतोष राठौड़, कृपाराम साहू,तनवीर अहमद, विकास सिंह, राकेश पंकज, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, पुष्पा पात्रे, गिरधारी, मनीष शर्मा सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे,

Read more :- मौत का रास्ता बना बालको नगर रिंग रोड: जर्जर डेंगुरनाला पुल से हर दिन गुजर रही जिंदगी दांव पर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में जुटेगा भू-विस्थापितों का जमवाड़ा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में...

More Articles Like This

- Advertisement -