मौत का रास्ता बना बालको नगर रिंग रोड: जर्जर डेंगुरनाला पुल से हर दिन गुजर रही जिंदगी दांव पर

Must Read

मौत का रास्ता बना बालको नगर रिंग रोड: जर्जर डेंगुरनाला पुल से हर दिन गुजर रही जिंदगी दांव पर

नमस्ते कोरबा :- बालको नगर रिंग रोड स्थित डेंगुरनाला पुल की जर्जर हालत अब सीधे तौर पर लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है। विकास के दावों के बीच यह पुल हकीकत की पोल खोल रहा है, जहां से गुजरना अब किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुल की सतह कई जगहों से बुरी तरह टूट चुकी है। किनारे धंस गए हैं और बड़े-बड़े गड्ढों ने इसे खतरनाक बना दिया है। हालत यह है कि भारी वाहन गुजरते समय पुल में कंपन महसूस होता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

यह मार्ग रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है, लेकिन खराब सड़क और पुल की बदहाली के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की ह कि  20 मई को बालको नगर में सुशासन शिविर प्रस्तावित है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुल की वास्तविक स्थिति का जायजा लें और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराएं।

अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह जर्जर डेंगुरनाला पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है और तब जिम्मेदारी से प्रशासन बच नहीं पाएगा।

आभार :- जर्जर पुल की वस्तुस्थिति से अवगत कराता हुआ वीडियो हमें बालको क्षेत्र के अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान ने भेजा है,

Read more :- “ना सड़क, ना पानी, ना स्कूल आमपानी में ‘विकास’ सिर्फ जुमला!” देखिए यह खास खबर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ*

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ* नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -