महाराणा प्रताप चौक–बुधवारी बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्रीन कॉरिडोर के नाम पर अतिक्रमण हटाया

Must Read

महाराणा प्रताप चौक–बुधवारी बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्रीन कॉरिडोर के नाम पर अतिक्रमण हटाया

नमस्ते कोरबा :शहर के महाराणा प्रताप चौक और बुधवारी बाजार क्षेत्र में शनिवार को नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई ने जहां सड़क किनारे बैठे ठेला संचालकों और छोटे व्यापारियों को हटा दिया, वहीं इस पूरी कार्रवाई ने शहर की व्यवस्था और निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुलडोजर की गड़गड़ाहट के बीच ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानें हटती रहीं और दूसरी ओर कई परिवारों की रोजी-रोटी भी उसी मलबे में दबती नजर आई। कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग अपना सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।

निगम का दावा है कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही फुटकर व्यापारियों के लिए वैकल्पिक दुकानों का आवंटन भी किया जा चुका है। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई।

हालांकि कार्रवाई के बाद निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रभावित ठेला संचालकों ने आरोप लगाया कि निगम की सख्ती केवल गरीब और कमजोर वर्ग तक ही सीमित है, जबकि बड़े दुकानदारों और प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने इसे “रोजी-रोटी पर सीधा प्रहार” बताते हुए कहा कि बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना अन्यायपूर्ण है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और मुख्य मार्गों व चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा

Read more :- *बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर के सिर की गंभीर चोट का सफल इलाज, शिवाय हॉस्पिटल के डॉ. दिविक मित्तल की बड़ी उपलब्धि*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए क्या कहा कलेक्टर ने

कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए...

More Articles Like This

- Advertisement -