तीजा पर्व पर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का पत्नी ले पति से वचन : यातायात पुलिस की अपील

Must Read

तीजा पर्व पर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का पत्नी ले पति से वचन : यातायात पुलिस की अपील

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ में तीज पर्व का अपना महत्व है, और इसे हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है तीज पर्व पर  यातायात विभाग के द्वारा महिलाओं से अपील की गई है कि वह अपने परिवार में दो पहिया एवं चार पहिया गाड़ी चलाने वालों से यातायात नियमों का पालन करने का वचन ले.

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरबा नगर और शहरी क्षेत्र में कामकाज हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर ने icici बैंक पहुंचकर स्टाफ को नियमों के संबंध में जानकारी दी और इनका परिपालन करने को कहा। कम्युनिटी को अपने साथ जोडने और उसे ट्रैफिक रूल्स से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी देने के लिए कोरबा जिले में अवेयरनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है।

स्कूल कॉलेज से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में ट्रैफिक टीम अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ लोगों को ट्रैफिक रूल्स और उनके महत्व बताने में लगी है। इसी श्रृंखला में कोरबा के icici बैंक में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, कांस्टेबल संजय लहरे, अरुण भट्टपहररे, दिल चंद खूंटे, के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया गया। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर शिवा भारद्वाज और स्टाफ के द्वारा दी गई जानकारी को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Read more:- ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते बच्चे, देखिए यह खास रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम की जान

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम...

More Articles Like This

- Advertisement -