गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा

Must Read

गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा

नमस्ते कोरबा :- गणपति बप्पा के प्रति अटूट आस्था और विश्वास की ऐसी मिसाल शिवाजी नगर में देखने को मिलती है जहां भगवान गणेश को काजू, किशमिश, बादाम और अन्य मेवों से तैयार 16 किलो के विशेष लड्डू का भोग लगाया गया। यह लड्डू महज प्रसाद नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के लिए बप्पा के आशीर्वाद और मनोकामना पूर्ण होने की आस्था का प्रतीक है।

तेलुगु समुदाय द्वारा वर्षों से निभाई जा रही इस परंपरा में हर साल भगवान गणेश के लिए विशेष मेवा लड्डू तैयार किया जाता है। समिति द्वारा हर वर्ष लड्डू का वजन बढ़ाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन इसी लड्डू की बोली लगाई जाती है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

भक्तों का विश्वास है कि भगवान गणेश के समक्ष सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर यह लड्डू उनके लिए बप्पा का विशेष आशीर्वाद बन जाता है। यही श्रद्धा बोली के दौरान देखने को मिलती है, जब भक्त इसे पाने के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपए तक की बोली लगाते हैं। यहां रकम से ज्यादा मायने उस विश्वास का होता है, जिसके साथ भक्त लड्डू को भगवान का प्रसाद मानकर अपने घर ले जाना चाहते हैं।

लड्डू प्राप्त करने वाला परिवार इसे अपने तक सीमित नहीं रखता। बप्पा का आशीर्वाद मानकर प्रसाद को परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों में वितरित किया जाता है। इस तरह एक लड्डू कई घरों तक गणपति की कृपा और प्रसाद के रूप में पहुंचता है।

Read more :- बुंदेली में गूंजेगा श्याम नाम, 80 किलो फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार,होगा अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और भजन संध्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुंदेली में गूंजेगा श्याम नाम, 80 किलो फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार,होगा अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और भजन संध्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

बुंदेली में गूंजेगा श्याम नाम, 80 किलो फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार,होगा अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और...

More Articles Like This

- Advertisement -