राजनीति से परे शिष्टाचार : कोरबा में एक साथ दिखे भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Must Read

राजनीति से परे शिष्टाचार : कोरबा में एक साथ दिखे भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

नमस्ते कोरबा: दलगत राजनीति और बयानों की तल्खी से इतर छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण तस्वीर सामने आई है। ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दो दिग्गज नेता भाजपा सांसद व वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल एक साथ नजर आए,

बृजमोहन अग्रवाल एक निजी कार्यक्रम पर कोरबा पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ तो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार कर दोनों बेहद आत्मीय अंदाज में मिले। सोफे पर आमने-सामने बैठे दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत की।

दोनों धुरंधर नेताओं की यह तस्वीर अब सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। अलग-अलग विचारधाराओं से संबंध रखने के बावजूद सार्वजनिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति इस तरह का सम्मान और सहजता छत्तीसगढ़ी राजनीतिक संस्कृति की मिसाल पेश करता है।

Read more :- ‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात नमस्ते कोरबा। युवा गणेश पूजा...

More Articles Like This

- Advertisement -